J&K एलजी ने पुलिस एसआई की भर्ती की रद्द : सीबीआई जांच की सिफारिश

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को अनियमितताओं के आरोपों के बाद पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द कर दी और चयन प्रक्रिया की सीबीआई जांच की सिफारिश की।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्विटर पर कहा कि दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
“जेकेपी सब-इंस्पेक्टर भर्ती रद्द कर दी गई है और चयन प्रक्रिया में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।"
एलजी ने कहा, "यह हमारे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में पहला बड़ा कदम है और सरकार जल्द ही नई भर्ती के लिए भविष्य की कार्रवाई तय करेगी।"
पिछले महीने भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी के आरोप सामने आने के बाद सिन्हा ने पुलिस उपनिरीक्षकों के चयन की जांच के आदेश दिए थे।
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने 4 जून को सफल 1,200 सफल कैंडिडेट की सूची घोषित की थी।
पदों के लिए परीक्षा में 97,000 से अधिक कैंडिडेट उपस्थित हुए थे। हालांकि, रिजल्ट ऑनलाइन घोषित होने के तुरंत बाद, असफल कैंडिडेट भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए।



