Jammu Kashmir के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ ,2 जवान घायल,आतंकियों पर निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर तैनात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Jammu Kashmir के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ ,2 जवान घायल,आतंकियों पर निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए.दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.वहीं दहशतगर्दों को ढूंढ निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है.

कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बांदीपुरा में अरागाम के रेन्जी वन क्षेत्र में सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.अधिकारी ने बताया कि जवान आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए हेलीकॉप्टरों के माध्यम से निगरानी रख रहे हैं.उन्होंने बताया कि इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

Related Articles

Back to top button