Jammu and Kashmir के राजौरी में मोर्टार का गोला बरामद।  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Jammu and Kashmir के राजौरी में मोर्टार का गोला बरामद। 

राजौरी/जम्मू।जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के निकट 120 मिलीमीटर का मोर्टार का एक गोला मिला है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने सोमवार रात कलाल सीमा इलाके में नदी के किनारे गोला पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी के अनुसार सूचना मिलने पर सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और नियंत्रित विस्फोट के जरिये गोले को नष्ट किया गया।

Pc:publicnews360.in

Related Articles

Back to top button