Ipca Labs 1,034 करोड़ में Unichem की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Ipca Labs 1,034 करोड़ में Unichem की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

नयी दिल्ली: इप्का लैबोरेटरीज ने 1,034.06 करोड़ रुपये में यूनिकेम लैबोरेटरीज की 33.38 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। इप्का लैबोरेटरीज ने सोमवार को यह जानकारी दी। दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा, शेयर खरीद समझौते के तहत इप्का 440 रुपये प्रति शेयर के भाव पर यूनिकेम के एक प्रवर्तक से 2,35,01,440 शेयर खरीदेगी। बयान के अनुसार, इप्का 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए यूनिकेम के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए 440 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुली पेशकश भी लाएगी। यह सौदा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

Related Articles

Back to top button