business
कल से बदले जाएंगे 2000 रुपये के नोट, कोई भी Form भरने या ID Card की नहीं होगी आवश्यकता: SBI

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया 23 मई 2023 से शुरू हो रही है। आप किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर आसानी से अपने नोट बदल सकते हैं। SBI द्वारा अब यह निश्चित किया गया है कि नोट बदलने के लिए आपको कोई फॉर्म भरने भरने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी तरह का कोई पहचान पत्र आपसे मांगा जाएगा। इसी के साथ आप एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं।



