Gold Silver Price : सोना की कीमत में फिर हुई गिरावट, चांदी भी पड़ी नरम, जूलरी खरीदने का अच्छा मौका

Gold Silver Price Today : बृहस्पतिवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत 380 रुपये गिर गई है। वहीं, दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 350 रुपये फिसल गई। वहीं चांदी की कीमत में भी 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों (Gold Silver Price) के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई है।
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को शुरुआती कारोबार में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 380 रुपये गिर कर 62,950 रुपये पहुंच गई है। वहीं, दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 350 रुपये फिसलकर 57,700 रुपये पर पहुंच गई। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी 500 रुपये की गिरावट आई है। जिसके बाद एक किलोग्राम चांदी की कीमत 75,900 रुपये हो गई है।
24 कैरेट सोने का भाव
बता दें कि राजधानी दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,100 रुपये है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,950 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 63,380 रुपये है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक बराबर 62,950 रुपये है।
22 कैरेट सोने की कीमत
वहीं दस ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत दिल्ली में 57,850 रुपये है। बेंगलुरु में 57,700 रुपये और चेन्नई में 58,100 रुपये है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत एक बराबर 57,700 रुपये है।



