Go First ने अपनी सभी उड़ानों को 18 अगस्त तक किया रद्द - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Go First ने अपनी सभी उड़ानों को 18 अगस्त तक किया रद्द

आर्थिक संकट से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइन ने 18 अगस्त तक अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। उड़ानों को रद्द करने के पीछे की वजह परिचालन संबंधी समस्याओं को बताया गया है।कंपनी की ओर से एक नोटिस जारी कर कहा गया कि परिचालन संबंधी समास्याओं के कारण हमने अपनी उड़ानों को 18 अगस्त तक रद्द रखने का फैसला किया है।

उड़ानों रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।नोटिस में बताया गया कि कंपनी की ओर से तत्काल समाधान और एयरलाइन के ऑपरेशन दोबारा से शुरू करने को लेकर एक एप्लीकेशन दायर की गई है।जल्द ही उड़ानों को दोबारा से शुरू किया जाएगा।जुलाई के आखिर में डीजीसीए ने बंद पड़ी एयरलाइन गो फर्स्ट को 15 विमानों और 114 दैनिक उड़ानों के संचालन की अनुमति दी थी।

साथ ही एयरलाइन से कहा था कि अंतरिम फंडिंग की उपलब्धता और नियामक द्वारा उड़ान कार्यक्रम की मंजूरी के साथ परिचालन शुरू कर सकता है। एयरलाइन के पास करीब 4,200 कर्मचारी हैं और वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का रेवेन्यू 4,183 करोड़ रुपये था।

Related Articles

Back to top button