CG Open School Exam: 35 अभ्यर्थियों के पास मिली एक जैसी चिट..केंद्राध्यक्ष समेत पर्यवेक्षक निलंबित.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Open School Exam: 35 अभ्यर्थियों के पास मिली एक जैसी चिट..केंद्राध्यक्ष समेत पर्यवेक्षक निलंबित..








ओपन स्कूल की परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बरमकेला (सारंगढ) के एक केंद्राध्यक्ष और 8 पर्यवेक्षकों को ​सस्पेंड कर दिया गया है। इसी तरह सक्ति जिले का एक परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, छापोरा में भी सामूहिक नकल का एक मामला सामने आया है। इसकी जांच चल रही है। इस पर भी बड़ी कार्रवाई के संकेत हैं।

ओपन स्कूल की दसवीं-बारहवीं परीक्षा शुरू हुए अभी दस दिन ही बीते हैं और सामूहिक नकल के दो मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक 18 मार्च को ओपन स्कूल की कक्षा बारहवीं की परीक्षा थी। इस दौरान अफसरांे ने बरमकेला स्थित केंद्र गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल का निरीक्षण किया। हिंदी का पेपर था। परीक्षा 5 कमरों में चल रही थी। परीक्षा में 246 परीक्षार्थी उपस्थित और 5 अनुपस्थित थे। सभी कक्षों में सामूहिक नकल चल रही थी। साथ ही छात्रों के पास नकल सामग्री भी थी।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार केंद्राध्यक्ष और 8 पर्यवेक्षक सामूहिक नकल में संलिप्त पाए गए। इसे लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है। इनमें व्याख्याता दयासागर प्रधान, सहायक शिक्षक अंजली सिदार, सहायक शिक्षक लोकनाथ साहू, सहायक शिक्षक युवधेश पटेल, शिक्षक हेमंत पटेल, सहायक शिक्षक दिलीप सिदार, प्रधान पाठक श्यामा सिदार, सहायक शिक्षक विज्ञान गिरधारी पटेल, व्याख्याता चंद्रशेखर वैष्णव को निलंबित किया गया है।






Related Articles

Back to top button