दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में गैस भरते समय धमाका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में गैस भरते समय धमाका

पश्चिमी दिल्ली। मुंडका के टिकरी कलां इलाके में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास एक CNG पंप पर ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

गैस भरते समय अचानक हुआ धमाका

दमकल विभाग के मुताबिक, हादसा शाम करीब 3:30 बजे CNG पंप पर हुआ। ट्रक में CNG भरी जा रही थी, तभी अचानक सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की दो गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और अन्य बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

हादसे में एक की मौत, छह घायल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में 25 वर्षीय मनीष की मौत हुई है। वह बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं छह लोग घायल हुए हैं।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी चोटों और हालत को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

धमाके की वजह की जांच जारी

पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि CNG भरने के दौरान ट्रक के सिलेंडर में धमाका हुआ।

हालांकि, धमाके की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग यह भी जांच कर रहे हैं कि CNG भरते समय सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Related Articles

Back to top button