CG- आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल के दो बसों में लगी आग..फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया काबू.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल के दो बसों में लगी आग..फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया काबू..








बिलासपुर। विजयापुरम कॉलोनी में खड़ी आधारशिला विद्यामंदिर की एक बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बगल में खड़ी दूसरी बस भी चपेट में आ गई। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही दोनों बसें जलकर खाक हो गईं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

रविवार को स्कूल की छुट्‌टी होने के कारण स्कूल प्रबंधन ने बसों को विजयापुरम कॉलोनी में खड़ी कर दी थी। शाम को लोगों ने देखा कि कॉलोनी में खड़ी एक बस से धुआं उठ रहा है। देखते ही देखते आग बढ़ गई और बस धू-धूकर जलने लगी। आग की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्कूल प्रबंधन और पुलिस कंट्रोल रूम को भी जानकारी दी गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंची, दोनों बस जल चुकी थी। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।






Related Articles

Back to top button