City
साल भर बाद चार निगम में नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु भाजपा ने किए पर्यवेक्षक नियुक्त

रायपुर(realtimes) नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा, भिलाई, रिसाली व बीरगांव के चुनाव एक साल पहले पिछले साल दिसंबर में हुए थे। इन चारों निगमों में भाजपा के हाथ हार लगी थी और उनके महापौर नहीं बन सके थे। साल भर में भाजपा ने इन निगमों में नेता प्रतिपक्ष ही तय नहीं किए। अब जाकर इन निगमों में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष तय करने का फैसला किया है। इसके चयन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
प्रदेश महामंत्री मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार वरिष्ठ नेता विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं शिवरतन शर्मा को भिलाई चरौदा, सांसद संतोष पांडेय व भूपेंद्र सवन्नी को भिलाई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व किरण देव को रिसाली तथा विधायक सौरभ सिंह को बीरगांव नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षक बनाया गया है।



