DAV सलासी ने वॉलीबाल टूर्नामैंट में लहराया परचम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

DAV सलासी ने वॉलीबाल टूर्नामैंट में लहराया परचम

हमीरपुर: डीएवी भडोली स्कूल में डीएवी नैशनल स्पोर्ट्स कलस्टर एचपी जोन डी के अंतर्गत वालीबॉल और बैडमिंटन टूर्नामैंट 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएवी के विभिन्न स्कूलों से आई टीमों ने भाग लिया। वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में डीएवी हमीरपुर और डीएवी भड़ोली के रोमांचक मुकाबले में डीएवी हमीरपुर ने शानदार जीत दर्ज करवा कर विजय पताका फहराया, जिसमें पुष्पित जसवाल को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं दूसरी ओर डीएवी हमीरपुर बैडमिंटन की महिला टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर उपविजेता टीम का खिताब अपने नाम करवाने में कामयाब रही। लड़कियों में श्रेया ने खेलों में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे बीके यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के लंबे अंतराल के बाद बच्चों को खेलकूद में भाग लेते हुए देखना अपने आप में सुखद अनुभव प्रदान करता है।

इस अवसर पर डीएवी संस्था के विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरजीत राणा, विक्र म सिंह, राकेश चंद्र, शेखर मोदिगल, एकता अत्नी और लता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button