छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली (गाज) भी गिर सकती है। पहाड़ी इलाकों में आम तौर पर गाज गिरने की घटनाएं अधिक होती हैं। 9 जुलाई को सभी जिलों में बारिश के हालात बने हैं। द्रोणिका के प्रभाव से मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आगामी 2 दिनों में बस्तर संभाग के जिलों में मैदानी इलाकों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक मॉनसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, जबलपुर, पेंड्रा रोड, कलिंग पटनम, उत्तर पश्चिम और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण तटीय ओडिशा तथा तटीय उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button