कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित प्रसिद्ध कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव की आराधना हमें सत्य, सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रदेश के निरंतर विकास और सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button