आरसीबी ने  मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

आरसीबी ने  मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया

आईपीएल: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने थी। ये मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में गया, जिसे RCB ने 18 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बॉलिंग का फैसला किया। RCB की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और मुंबई के सामने जीत के लिए 241 रन का टारगेट रखा। इस टारगेट को मुंबई इंडियंस की टीम हासिल नहीं कर सकी और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी। RCB के लिए इस मैच में विराट कोहली, फिल साल्ट और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। फिल साल्ट ने इस मैच में RCB के लिए सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की बात करें तो वहां शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 31 बॉल पर 71 रन बनाए। वहीं हार्दिक पांड्या 22 बॉल पर 40 रन बनाकर आउट हुए। इस जीत के बाद RCB की टीम पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
MI vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह

 

Related Articles

Back to top button