State
कांग्रेस की चुनावी कमान दीपक बैज काे

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा से पहले कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। इसकी कमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को साैंपी गई है। इसके अलावा समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव शामिल हैं। समिति में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री मोहन मरकाम, सीनियर विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू समेत तमाम बड़े नेता को जगह दी गई है।




