मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- आकाशीय बिजली गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत.. पिता गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती..








गरियाबंद। गरियाबंद जिले के लदरा ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से 6 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम लदरा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवभोग थाना क्षेत्र के लदरा गांव में सोमवार को बारिश के दौरान बिजली कड़कने लगी, तभी अचानक पिता छबिराम सोम और उसकी 6 वर्षीय बच्ची आरती सोम इसकी चपेट में आ गए। परिजनों ने दोनों को देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 साल की आरती सोम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पिता छबिराम का इलाज जारी है। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

 






Related Articles

Back to top button