CA स्टूडेंट्स नेशनल कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि होंगे CM भूपेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

CA स्टूडेंट्स नेशनल कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि होंगे CM भूपेश

रायपुर(realtimes)  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर शाखा द्वारा आयोजित स्टूडेंट्स नेशनल कांफ्रेंस में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना काल में  डिजीटली पूरे देश के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को संबोधित कर चुके हैं। यह पहला मौका होगा जिसमें मुख्यमंत्री सी ए छात्रों से रुबरु मुखातिब होंगे रविवार 6 अगस्त को सुबह 10.30 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में।

कार्यक्रम में शामिल होने पूरे प्रदेश से छात्र रायपुर आ रहे हैं। ज्ञान के इस महाकुंभ में वक्तव्य देने देश के विभिन्न शहरों से वक्ता रायपुर आएंगे। मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम एक्टिंग चीफ। जस्टिस रमेश सूरजमल गर्ग रायपुर आ रहे हैं। शाखा के अध्यक्ष रवि ग्वालानी, स्टूडेंट्स विंग की अध्यक्ष रश्मि भंगला एवं सचिव विकास गोलछा ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व चीफ जस्टिस रमेश गर्ग जी 04 अगस्त को इंदौर से रायपुर आ रहें हैं। शाम की इंदौर फ्लाइट से वो रायपुर विमानतल पहुचेंगे। वहा से रायपुर विश्राम गृह में वो 3 दिन तक रुकेंगे।  शनिवार 5 अगस्त को कार्यक्रम में शामिल बतौर मुख्य वक्ता अपना उद्बोधन देंगे। श्री गर्ग जी ने छत्तीसगढ़ के प्रथम महामहिम को शपथ भी दिलाई थी। श्री गर्ग गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ;मध्य प्रदेश, गुजरात एवं बिहार में बतौर जज अपनी सेवाएं देश को दे चुके हैं।

Related Articles

Back to top button