BSF ने अनूपगढ़ क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर

श्रीगंगानगर : राजस्थान के सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढè सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार शेरपुर बॉर्डर पोस्ट के अंतरराष्ट्रीय पिलर नंबर 372 के पास शुक्रवार रात एक पाकिस्तानी युवक तारबंदी के काफी करीब आ गया।
बीएसएफ के जवानों ने उसे रूकने के लिए ललकारा लेकिन वह तारबंदी के और नजदीक आते चला गया। जब वह आगे बढèने से नहीं रुका तो जवानों ने उसे ढेर कर दिया। बीएसएफ की ओर से इस घटना की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। युवक के शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनूपगढè के सरकारी अस्पताल लाया गया। बीएसएफ के सहायक कमांडेंट मुरलीधर की रिपोर्ट पर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव बीएसएफ द्बारा फ्लैग मीटिग कर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंपने के प्रयास किए जाएंगे।



