BJP on Opposition Meeting: विपक्ष की बैठक से पहले बीजेपी ने ली चुटकी, कहा- नीतीश की बारात का दूल्हा कौन होगा ? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BJP on Opposition Meeting: विपक्ष की बैठक से पहले बीजेपी ने ली चुटकी, कहा- नीतीश की बारात का दूल्हा कौन होगा ?

BJP on Opposition Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने के पहले बीजेपी ने इस पर तंज कसते हुए चुटकी ली है। दरअसल बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चुटकी भरे लहजे में पूछा कि मुख्यमंत्री पटना में बारात सजा रहे हैं लेकिन इस बारात का दूल्हा कौन होगा।

रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा ?

बता दें कि रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बारात कहीं दूल्हे के बिना होगी। पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कई प्रधानमंत्री के पद के दावेदार हैं और कुछ की इच्छा अंदर से है तो कुछ की इच्छा बाहर है। रविशंकर ने कहा कि सभी अपना एजेंडा चला रहे हैं और स्वार्थी राजनीतिक तत्वों का दो कारणों से जमावड़ा है। पहला नरेंद्र मोदी का विरोध और दूसरा अपनी कुर्सी को बचाना।

रविशंकर प्रसाद ने साफ कहा कि हिंदुस्तान अब आगे निकल चुका है और यहां की जनता स्थायी और मजबूत सरकार चाहती है। भारत में मजबूत सरकार होगी भारत का मान कितना बढ़ता है इस बात का उदाहरण प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा से दिख रहा है। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक करनी होगी तो तब सब से बात करनी होगी।

रविशंकर यहीं नहीं रूके बल्कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लिए पटना में बारात सजा रहे हैं अच्छी बात है। बिहार का लिट्टी चोखा खिला दीजिए और विदा कर दीजिए। क्योंकि हमारा देश अब प्रभावी, सशक्त नेता की तरफ चलता है। अब जमाना है प्रभावी, ईमानदार और मजबूत नेता का और देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को दो-दो बार मौका देकर देख लिया है।

देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Related Articles

Back to top button