Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेस करेंगी देशव्यापी आयोजन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर कांग्रेस करेंगी देशव्यापी आयोजन

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में है और यात्रा को लगभग 128 दिन हो चुके है। जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। कठुआ से यात्रा आगे की और बढ़ चुकी है और यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद है।

इधर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में श्रीनगर में जाकर संपन्न होगी जिसके लिए कांग्रेस की और से बड़ा आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पूरी होगी। कांग्रेस सांसद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है।

खबरों की माने तो केसी वेणुगोपाल की ओर से बयान में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर 30 जनवरी को राहुल गांधी श्रीनगर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर तिरंगा फहराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा की पार्टी अध्यक्ष खरगे की ओर से व्यक्त भावनाओं का अनुसरण करते हुए कांग्रेस की सभी प्रदेश समिति, जिला समिति, ब्लॉक कमेटी भी 30 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।

Related Articles

Back to top button