मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीते Mallikarjun Kharge, 8000 से ज्यादा मिले वोट

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए है। सूत्र के मुताबिक, खड़गे को 8000 से ज्यादा वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं। हालांकि, मतदान के रिजल्ट की औपचारिक घोषणा जल्दी की जाएगी।

बता दें कि चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही एआईसीसी मुख्यालय के बाहर मल्लिकार्जुन खड़गे के बैनर लगने शुरू हो गए हैं। बैनर में मल्लिकार्जुन खड़गे को एआईसीसी का नया इलेक्टेड प्रधान दर्शाया गया है। खड़गे के अध्यक्ष बनने पर मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल बन चुका है। इसके अलावा मुख्यालय के बाहर पार्टी के नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी के नाम के नारे भी लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button