फ्लिपकार्ट ने की ‘द बिग बिलियन डेज 2026’ की धमाकेदार शुरुआत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

फ्लिपकार्ट ने की ‘द बिग बिलियन डेज 2026’ की धमाकेदार शुरुआत

नई दिल्ली। बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट हेडक्वार्टर में फ्लिपकार्ट के ‘द बिग बिलियन डेज़ 2026’ की शुरुआत हुई।

भारत के स्वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपने बेंगलुरु कैंपस में ‘द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी)’ के 13वें संस्करण की शुरुआत की। इसके साथ ही देश के सबसे बहुप्रतीक्षित फेस्टिव शॉपिंग आयोजनों में से एक के लिए मंच तैयार हो गया है।

फेस्टिव सीजन की प्रतीकात्मक शुरुआत करते हुए हेमंत बद्री, एसवीपी एवं हेड ऑफ सप्लाई चेन, ने फ्लिपकार्ट विशमास्टर्स के काफिले को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दिखाई।

इसके साथ ही देशभर में ग्राहकों तक लाखों फेस्टिव डिलीवरी पहुंचाने की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली। इस आयोजन में भारतीय अभिनेत्री अनीत पड्डा भी शामिल हुईं और फ्लिपकार्ट की टीम के साथ टीबीबीडी 2026 की शुरुआत का जश्न मनाया।

उत्साह के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत
कंपनी ने जारी बयान में बताया कि फ्लिपकार्ट के लीडर्स और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। कंपनी की टीमें फेस्टिव सीजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियों में जुटी हैं।

कार्यक्रम में कल्याण कृष्णमूर्ति, सीईओ, फ्लिपकार्ट ग्रुप; रवि अय्यर, एसवीपी एवं सीएफओ, स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स; सीमा नायर, सीएचआरओ; साकेत चौधरी, एसवीपी एवं हेड ऑफ मार्केटप्लेस.

बालाजी त्यागराजन, सीपीटीओ; हेमंत बद्री, एसवीपी एवं हेड ऑफ सप्लाई चेन; और रजनीश कुमार, चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर समेत फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, “द बिग बिलियन डेज़ भारत की बढ़ती आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बन चुका है।

यह ग्राहकों और सेलर्स को ऐसे बड़े पैमाने पर एक साथ लाता है, जो हमारे बाजार की खासियत भी है। देशभर के 14 लाख से अधिक सेलर्स हमारी सप्लाई चेन की व्यापक पहुंच और क्षमता के माध्यम से अपने उत्पादों को लाखों ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

हर संस्करण के साथ यह अवसर और व्यापक हुआ है। इससे अधिक छोटे कारोबार डिजिटल कॉमर्स से जुड़े हैं और छोटे शहरों के ग्राहकों को भी ज्यादा विकल्प मिले हैं।

जैसे-जैसे भारत की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे द बिग बिलियन डेज़ का दायरा भी बढ़ रहा है और हमें इस सफर का हिस्सा होने पर गर्व है।”

टीबीबीडी को सफल बनाने वाली टीमों का सम्मान
‘द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी)’ का विशाल स्तर फ्लिपकार्ट के फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्टेशन फैसिलिटीज और लास्ट-माइल हब्स में दिखाई देता है, जहां हजारों फ्रंटलाइन कर्मचारी अलग-अलग भूमिकाओं में फेस्टिव सीजन के दौरान ऑपरेशंस को सुचारु रूप से चलाने में योगदान देते हैं।

इस दौरान विभिन्न लोकेशंस पर डेली हडल्स, माइलस्टोन एक्टिविटीज, स्थानीय स्तर की पहल और कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इनका उद्देश्य टीमों को जोड़ना और बड़े पैमाने पर ग्राहकों तक त्योहारों की खुशियां पहुंचाने में उनके योगदान को सम्मान देना है। फेस्टिव सीजन के दौरान कर्मचारियों की सेहत और उनके लिए जरूरी सहयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पीक फेस्टिव अवधि के लिए फ्लिपकार्ट ने अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 24×7 मेडिकल सपोर्ट, समर्पित विश्राम क्षेत्र, भोजन एवं रिफ्रेशमेंट के साथ ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं की हैं।

इसके अलावा मेडिटेशन, मंडला ड्रॉइंग, योग और जुंबा जैसी गतिविधियों और वेलनेस स्पेस के माध्यम से कर्मचारियों को व्यस्त फेस्टिव सीजन के बीच खुद को तरोताजा रखने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ईकार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए देशभर में 8,200 से अधिक फुलफिलमेंट और डिलीवरी फैसिलिटीज में फैला यह नेटवर्क इस फेस्टिव सीजन में पूरे भारत के ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए तैयार है। साथ ही प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड सदस्यों के लिए अर्ली पहुंच 8 अक्टूबर से शुरू होगा।

 

Related Articles

Back to top button