
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और कोरोना नियमों का पालन कर रही हैं।
देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 16,047 नए मामले सामने आए हैं और 54 मरीजों की मौत हो गई। इसी दौरान 19,539 रिकवरी दर्ज की गई। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले बढ़कर 1,28,261 हो गए हैं।



