national
Amit Shah ने असम को बाढ मुक्त बनाने के तरीकों पर चर्चा की

गुवाहाटी | केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम को बाढè मुक्त बनाने की रणनीति बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि श्री शाह ने राज्य में बाढè समस्या से निपटने के लिए सरकार द्बारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए हितधारकों से बात की। उन्होंने कहा कि श्री शाह ने राज्य को बाढè मुक्त बनाने के लिए दीर्घकालिक समाधान पर जोर दिया और यहां के मंत्रालीय और विभागीय सहयोग पर जोर दिया। इस बैठक के दौरान असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका भी शामिल हुए।



