City
कांकेर मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ द्वारा निकाली गई स्कूटी रैली

रायपुर।
संघ द्वारा लगातार ग्रेड पे पर बने प्रस्ताव को लागू किए जाने एवं डेली वेजेस और संविदा स्टाफ नर्सेज को कार्यरत मेडिकल कालेज से संबद्ध चिकित्सालयों में नियमितीकरण की मांग को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन सभी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संवर्ग द्वारा किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में आज कांकेर मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संवर्ग द्वारा मांगो की पूर्ति हेतु शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया गया ।17 अक्टूबर शनिवार को इसी श्रृंखला में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज द्वारा स्कूटी रैली निकाली जाएगी ।ग्रेड पे एवं नियमीतीकरण पर अगर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा तो सभी 10 मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संवर्ग द्वारा 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।



