मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भागवत काे भेजा मरकाम ने तिरंगा, कहा- आजादी के 52 सालों तक संघ ने नहीं फहराया तिरंगा

रायपुर(realtimes) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है। महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिए खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है।

श्री मरकाम ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक देशवासियों को अपने सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है और 15 अगस्त को अपने घरों में तिरंगा फहराने का भी अनुरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकृत ट्वीटर एकाउंट, संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है और अपने सोशल मीडिया की डीपी में तिरंगा झंडा नहीं लगाया है। श्री मरकाम ने श्री मोदी से कहा कि वे अपने पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में तिरंगा फहरवाने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत से अनुरोध करें। इसी संघ मुख्यालय में विगत 52 वर्षों से अधिक समय तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया था। 

Related Articles

Back to top button