5 अगस्त को देशभर में महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

5 अगस्त को देशभर में महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

रिकॉर्डतोड़ महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ 5 अगस्त को कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। इसे सफल बनाने के लिए आज दिल्ली में महासचिवों, प्रदेश इकाइय़ों के प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की एक बैठक हुई। जिसमें पार्टी ने प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संगठन) के.सी वेणुगोपाल, महासचिवगण मुकुल वासनिक, अजय माकन, अविनाश पांडे के अलावा राजीव शुक्ला, शक्तिसिंह गोहिल, मणिकम टैगोर, डी.के शिवकुमार समेत कई अन्य पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को बड़ी सफलतापूर्वक आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button