
प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर लंबी ‘पदयात्रा’ के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के जनविरोधी फैसलों के बारे में भी बताएंगे।
पटोले ने कहा, “हम लोगों के सामने आज (18 जुलाई) से लगने वाली आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी की प्रतिगामी नीतियों, सशस्त्र बलों के लिए अग्निवीर योजना के प्रभाव, अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य सार्वजनिक मुद्दों पर प्रकाश डालेंगे।”



