एसबीआई ने 0.10% तक बढ़ाई ब्याज दरें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

एसबीआई ने 0.10% तक बढ़ाई ब्याज दरें

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (एजेंसी)

एसबीआई ने विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। एसबीआई ने शुक्रवार को कहा कि एक वर्ष वाली एमसीएलआर पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा जो पहले 7.40 प्रतिशत था। बैंक ने कहा कि विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत पर आधारित एमसीएलआर की नई दर 15 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के अनुसार, मध्य रात्रि से छह माह तक की अवधि वाले ऋण पर एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 7.15 से 7.45 प्रतिशत के बीच कर दिया गया है। वहीं, दो से तीन साल वाली एमसीएलआर पर अब क्रमश: 7.70 प्रतिशत और 7.80 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

Related Articles

Back to top button