मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,000 के पार

मुंबई : वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रूख के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला।इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 498.77 अंक बढ़कर 54,249.74 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 149.7 अंक चढ़कर 16,139.50 पर था। सेंसेक्स में टाइटन, पॉवर ग्रिड, एम एंड एम, एशियन पेंट्स, कोटक महिद्रा बैंक, विप्रो और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, हिदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, मारुति सुजुकी इंडिया और भारती एयरटेल में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, सियोल और शंघाई के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 616.62 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर 53,750.97 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 178.95 अंक यानी 1.13 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,989.80 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 330.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button