Himachal Pradesh : मोदी ने कुल्लू बस हादसे पर जताया दुख - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Himachal Pradesh : मोदी ने कुल्लू बस हादसे पर जताया दुख

नयी दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार को बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट््वीट में श्री मोदी ने कहा , '' हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गये लोगों के परिवार को दो-दो लाख और घायलों को 50-50हजार रूपये अनुग्रह राशि के रूप में दिये जाने की घोषणा की है। कुल्लू में आज सुबह एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये।

Related Articles

Back to top button