सरोकार: खून की कमी से जूझ रहे हैं महिलाएँ और बच्चे

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो के लिए नई रणनीति बनाने की है जरूरत
-डाॅ. चन्दर सोनाने
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर ) के नए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में अनेक चैंकाने वाले तथ्य सामने आए हंै। देश में खून की कमी की समस्या को लेकर आईसीएमआर ने नया सर्वेक्षण किया है। इसमें माँ बनने की उम्र अर्थात 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की 55.9 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हंै। यही नहीं 12 से 59 महीने के 41.8 प्रतिशत बच्चों में भी खून की कमी पाई गई हंै। पुरूष भी इस समस्या से बचे हुए नहीं हैं। 20 से 59 साल के 22-23 प्रतिशत पुरूषों में भी खून की कमी पाई गई हैं।
आईसीएमआर के सर्वेक्षण में सर्वाधिक चिंता की बात यह है कि बुजुर्ग पुरूषों में भी एनीमिया का प्रसार 44.7 प्रतिशत पाया गया है। वर्ष 2023-25 के इस सर्वेक्षण में देश के 35 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 183 जिलों के 2 लाख से ज्यादा लोगों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया गया था। दुनिया के इस सबसे बड़े पोषण सर्वेक्षणों में शामिल इस सर्वेक्षण देश की राष्ट्रीय पोषण नीतियों को नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर करती हंै।
देश के 3 राज्यों में खून की कमी सबसे ज्यादा पाई गई है। ये तीन राज्य है पश्चिम बंगाल, असम और छत्तीसगढ़। पश्चिम बंगाल में 72.4 प्रतिशत एनीमिया के प्रकरण पाए गए हैं। दूसरे नम्बर है असम राज्य। इस राज्य में 71.9 प्रतिशत एनीमिया के प्रकरण मिले हंै। तीसरा राज्य है छत्तीसगढ़। इस राज्य में 71.5 प्रतिशत प्रकरण एनीमिया के पाए गए हैं।
केन्द्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में पाया गया है। इस राज्य में 81.2 प्रतिशत खून की कमी पाई गई। इसके साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी खून की कमी के प्रकरण 77.1 प्रतिशत पाए गए है। खुशी की बात है कि महिलाओं में खून की कमी के सबसे कम प्रकरण केरल में पाए गए है। इस राज्य में केवल 29.1 प्रतिशत प्रकरण ही एनीमिया के पाए गए हंै।
आईसीएमआर के सर्वेक्षण की सबसे अहम बात यह पाई गई कि देश की महिलाएं, बच्चों, पुरूषों और बुजुर्गो में खून की कमी का कारण केवल आयरन की कमी नहीं पाई गई है। जहाँ, केवल आयरन की कमी के साथ एनीमिया केवल 26.7 प्रतिशत में ही मिला है। वहीं 57.4 प्रतिशत महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी पाई गई। यही नहीं 60.4 प्रतिशत वयस्क पुरूषों में बी-12 कमी पाई गई हंै।
विटामिन बी 12 मुख्य रूप से पशु उत्पादों (जैसे मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पाद) तथा फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। सामान्य पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों में यह प्राकृतिक रूप से नहीं होता है।
प्राकृतिक पशु स्रोत-
– मांस और ऑर्गन मीट लिवर (यकृत), चिकन, मटन और अन्य मांस।
– मछली और सीफूड, सैल्मन, टूना, ट्राउट, सार्डिन और क्लैम्स।
– डेयरी उत्पाद दूध, दही, पनीर और चीज।
– अंडे खासतौर पर अंडे की जर्दी (पीला भाग)।
शाकाहारी विकल्प (फोर्टिफाइड फूड्स) –
सब्जियों, फलों और सूखे मेवों में विटामिन बी 12 नहीं होता है, इसलिए शाकाहारियों को इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
– डेयरी उत्पाद रोजाना 1 गिलास (250 एमएल) गाय का दूध, 1 कटोरी दही या लगभग 100 ग्राम पनीर लेने से दैनिक जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा हो सकता है।
– फोर्टिफाइड फूड्स ऐसे सोया मिल्क, बादाम दूध, ओट्स ।
– न्यूट्रिशनल यीस्ट।
आईसीएमआर का ताजा सर्वेक्षण केन्द्र शासित और राज्यों के लिए चेतावनी है। यदि देश के महिलाओं, बच्चों, पुरूषों और बुजुर्गों में खून की कमी के इतने अधिक प्रकरण सामने आए हैं तो केन्द्र और राज्यों को यह सोचने के लिए मजबूर होना ही चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों आ पाई है ? कहीं न कहीं केन्द्र और राज्यों की पोषण नीति में खामियां जरूर है। उसकी ही समीक्षा की सख्त आवश्यकता है।
इसके साथ ही केन्द्र और राज्यों को चाहिए कि वे महिलाओं, बच्चों, पुरूषों और बुजुर्गों में खून की कमी पाए जाने पर उसकी रोकथाम और इलाज के लिए अलग-अलग आयु वर्गों के हिसाब से नई रणनीति बनाएँ। केवल रणनीति ही नहीं बनानी है, बल्कि उसके सफल क्रियान्वयन के लिए पुख्ता प्रबंध करने की भी सख्त आवश्यकता है। इस पर केन्द्र और राज्यों को गंभीरतापूर्वक चिंतन, मनन और ठोस कार्यवाही करने की जरूरत है।



