मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

पूर्व मंत्री ननकी राम की शिकायत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में माइनिंग फंड में गड़बड़ी को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर केंद्र ने संज्ञान लिया है। केंद्र सरकार ने इस मामले में बिलासपुर संभाग के आयुक्त को जांच के आदेश दिए हैं।

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने खनिज न्यास मद में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री को लिखित शिकायत भेजी थी। अपनी शिकायत में, उन्होंने खनिज न्यास मद के दुरुपयोग का मामला उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद, केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए संभागायुक्त को आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री को भेजा था पत्र

ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कोरबा के जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि के गलत उपयोग का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में जांच और कार्यवाही की मांग की।

ननकीराम कंवर ने अपनी शिकायत की प्रतिलिपि भारत सरकार के खान मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग को भी भेजी है। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या खुलासा होता है।

Related Articles

Back to top button