होली के दिन अपराह्न ढाई बजे से रात साढ़े 10 बजे तक चलेगी लखनऊ मेट्रो - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

होली के दिन अपराह्न ढाई बजे से रात साढ़े 10 बजे तक चलेगी लखनऊ मेट्रो

होली के दिन अपराह्न ढाई बजे से रात साढ़े 10 बजे तक चलेगी लखनऊ मेट्रो

 लखनऊ।   उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14 मार्च को होली के त्योहार पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि होली के त्योहार के दिन 14 मार्च, 2025 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध होंगी। बयान के अनुसार दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:30 बजे तक चलेगी। 

Related Articles

Back to top button