मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छत्तीसगढ़ का मटियामेट कर डाला है भाजपा सरकार ने: बैज

0 युवा कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवासी घेराव में शामिल हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार, निरंकुश अपराध और बढ़ती बेरोजगारी के विरुद्ध युवा कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू भी थे।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कुशासन ने पूरे राज्य का मटियामेट करके रख दिया है। पुलिस का सूक्ति वाक्य या कहें ध्येय वाक्य है परित्रणाय साधुनाम। इसका अर्थ है – साधुओं जैसे भले लोगों के कल्याण के लिए। यानि पुलिस बल कागठन नेक व्यक्तियों की सुरक्षा और अपराधी प्रवित्ति के लोगों पर अंकुश लगाना, मगर छत्तीसगढ़ में उल्टा हो रहा है। यहां नेक इंसान मारे जा रहे हैं और अपराधियों के साथ पुलिस वाले पार्टी कर रहे हैं। यह इस प्रदेश का दुर्भाग्य है। श्री बैज ने कहा कि अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और दलालों को संरक्षण देना ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं उनकी सरकार की दिनचर्या बन गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं, चाकूबाज सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर चाकू मारने की धमकी सार्वजनिक तौर पर देने लगे हैं। प्रदेश में महिलाएं, बच्चे, किसान कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों को बचाने के लिए राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस को नई नई थ्योरी गढ़ना पड़ रही है। हम इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम न झुकने वाले हैं, न रुकने वाले हैं। पूरे राज्य की जनता हमारे साथ खड़ी है।

Related Articles

Back to top button