लैंडफॉल के बाद सुस्त पड़ा 'दाना' साइक्लोन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

लैंडफॉल के बाद सुस्त पड़ा ‘दाना’ साइक्लोन

कोलकता।  बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरुवार रात 12:05 बजे ओडिशा के तट से टकराया। सुबह करीब 8:30 बजे इसकी लैंडफॉल प्रोसेस खत्म हुई। दोपहर तक यह तूफान और कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा।

 

तूफान ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच लगभग 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा था। सुबह 6 बजे इसकी रफ्तार घटकर 10kmph रह गई। लैंडफॉल खत्म होते समय भी स्पीड 10kmph रफ्तार रही।

 

‘दाना’ के असर से ओडिशा में लगातार बारिश हो रही है। भद्रक, केंद्रपाड़ा में 30 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है। 5.84 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, गाड़ियां भी डैमेज हुईं। स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए थे। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।

 

तूफान का असर 7 राज्यों में देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 1.59 लाख लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला। कोलकाता और भुवनेश्वर एयरपोर्ट गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बंद थे। मौसम में सुधार होने के बाद दोनों एयरपोर्ट से एयर सर्विसेस शुरू कर दी गई हैं।

 

Related Articles

Back to top button