मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

केजरीवाल की सेहत से किया जा रहा खिलवाड़ : संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। दिल्ली में एक पत्रकारवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि पहले भाजपा ने आरोप लगाया कि शुगर बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल ज्यादा शुगर ले रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि उन्होंने अपना खाना कम कर दिया है। भला क्यों कोई व्यक्ति अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्य सचिव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाल ही में लिखा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तय खानपान और दवाएं नहीं ले रहे हैं। उन्होंने इस पर अपनी चिंता जाहिर की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने पत्र व्यवाहर में कहा था कि कई मामले ऐसे आए हैं जब मुख्यमंत्री ने जानबूझकर आवश्यकता से कम भोजन किया है।

Related Articles

Back to top button