बम की धमकी के बाद दुबई जाने वाले विमान की तलाशी ली गई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बम की धमकी के बाद दुबई जाने वाले विमान की तलाशी ली गई

नयी दिल्ली: 18 जून (ए) दिल्ली से दुबई जाने वाले एक विमान में बम रखा होने की धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए दी गई जो बाद में अफवाह साबित हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सोमवार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर आईजीआई हवाई अड्डे के डायल कार्यालय को ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान में बम रखा होने की धमकी दी गई थी।’’अधिकारी ने बताया कि विमान की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई.

Related Articles

Back to top button