सब्जियों के दाम ने बढ़ाई जनता की परेशानी.. बरबट्टी 100 रुपए किलो, धनिया 200 और लहसुन 70 रुपए पाव.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सब्जियों के दाम ने बढ़ाई जनता की परेशानी.. बरबट्टी 100 रुपए किलो, धनिया 200 और लहसुन 70 रुपए पाव..








रायपुर। सब्जियों के दाम ने जनता की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ती गर्मी ने बाड़ियों से सब्जी की आवक बंद कर दी है। इस वजह से 80 फीसदी सब्जी दूसरे राज्यों से आ रही है। ट्रांसपोर्टिंग का खर्चा ज्यादा होने की वजह से शहर में सब्जी रिकार्डतोड़ महंगी बिक रही है। बाजार में अभी मूंगा, बरबट्टी, अदरक समेत कई ऐसी सब्जियां ऐसी जिनकी कीमत 100 से 140 रुपए किलो तक पहुंच गई है।

खुले बाजार में टमाटर 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है। आलू-प्याज भी 35 से 40 रुपए किलो हो गया है। पिछले महीने आलू, प्याज और टमाटर 25 रुपए बिका है। हरा धनिया 150 से 200 और लहसुन 200 से 240 रुपए किलो चल रहा है। थोक सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश शुरू होने के बाद कीमत और बढ़ेगी। क्योंकि बारिश में बाहर से गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। इससे सप्लाई पर असर होगा।

लोकल सप्लाई नहीं इसलिए महंगी

राजधानी थोक सब्जी मंडी के कारोबारियों ने बताया कि रायपुर समेत आसपास के जिलों में अभी जो सब्जी बिक रही है वो महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और राजस्थान से आ रही हैं। इस वजह से ट्रांसपोर्टिंग का खर्चा बढ़ गया है। महाराष्ट्र और राजस्थान में अभी कभी भी मौसम खराब हो जाता है। इसकी वजह से फसल को नुकसान पहुंचता है। इससे वहां से आने वाली सब्जियां और महंगी हो जाती हैं। लोकल बा​डिंयों से सब्जियों की सप्लाई होने में अभी और समय लगेगा। गर्मी की वजह से ज्यादातर फसल खराब हो गई थी। इस वजह से एक से दो हफ्तों तक कीमत कम नहीं होगी।






Related Articles

Back to top button