प्रधानमंत्री मोदी ने समाज सुधारक फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

प्रधानमंत्री मोदी ने समाज सुधारक फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली: 11 अप्रैल (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने अपना जीवन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने व समानता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया तथा उनके विचारों से लाखों लोगों को ताकत मिलती है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज हम महान समाज सुधारक महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एक दूरदर्शी समाज सुधारक, जिन्होंने अन्याय से लड़ने और समानता को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार लाखों लोगों को ताकत देते हैं।

Related Articles

Back to top button