बिना परमिशन PM मोदी और उनके प्लेन की तस्वीरें खींचने वाले दो पत्रकारों पर FIR - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बिना परमिशन PM मोदी और उनके प्लेन की तस्वीरें खींचने वाले दो पत्रकारों पर FIR

PM मोदी छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर मौजूद थे, उनकी तस्वीरें लेने के लिए ये दोनों पास की एक इमारत के एक फ्लैट में बिना इजाजत के घुस गए और वहां से एयरपोर्ट पर खड़े PM की तस्वीरें ले लीं।

मुंबई। मुंबई में बिना परमिशन PM मोदी और उनके प्लेन की तस्वीरें खींचना दो पत्रकारों को भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में एक रिपोर्टर और एक वीडियो जर्नलिस्ट के खिलाफ  केस दर्ज किया है। 

बताया जा रहा है कि PM मोदी छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर मौजूद थे, उनकी तस्वीरें लेने के लिए ये दोनों पास की एक इमारत के एक फ्लैट में बिना इजाजत के घुस गए और वहां से एयरपोर्ट पर खड़े PM की तस्वीरें ले लीं। दोनों किसी न्यूज चैनल के लिए काम करते थे।

और पढ़ें: बॉक्सर विजेंदर ने बदला पाला, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में हुए शामिल

मामला 1 अप्रैल का है, जब प्रधानमंत्री मोदी मुंबई गए थे। इस मामले की शिकायत फ्लैट के मालिक और रिक्शाचालक महेश पटेल (61) ने की। पुलिस ने 3 अप्रैल को बताया कि शिकायतकर्ता का कहना है कि दोनों पत्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पेवाड़ी एसआरए (SRA) सोसायटी में 11वीं मंजिल पर उसके फ्लैट में जबरन घुसे थे, जहां से उन्होंने PM का वीडियो बनाया।

महेश ने अपने बयान में कहा कि दोनों आरोपियों ने उसे बताया था कि उन्हें PM का वीडियो शूट करने के लिए हाउसिंग सोसाइटी के सचिव और सिक्योरिटी गार्ड से परमिशन मिली है। इसके बाद दोनों ने महेश के साथ धक्का-मुक्की की और फ्लैट में घुस गए। दोनों ने 15 मिनट तक फ्लैट की खिड़की से प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्राइवेट हवाई जहाज की तस्वीरें लीं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पत्रकारों के खिलाफ विले पार्ले पुलिस स्टेशन में इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 448 (बिना अनुमति के प्रवेश करना), 188 (सरकारी अधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करना) 323 (जान बूझकर किसी को चोट पहुंचना) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button