मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

प्रेमी को घर में रखने के लिए पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, पति भी हुआ बेबस

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल, एक शादीशुदा महिला अपने पड़ोसी के प्यार में पागल होकर बिजली के खंभे पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना गोरखपुर के पिपराइच की है, जहां एक 34 साल की महिला उस वक्त बिजली के खंभे पर चढ़ गई, जब उसके पति को उसके अफेयर के बारे में पता चला।

क्या था पूरा मामला?
बता दें क‌ि महिला, पड़ोसी गांव के एक शख्स के साथ पिछले सात सालों से रिलेशन में है। हाल ही में उसके पति को इसकी जानकारी हुई और इसी के चलते दोनों बीच झगड़ा हो गया। महिला का पति राम गोविंद मजदूर है और उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला गया। जब राम गोविंद ने उससे इस बारे में बात की तो महिला ने अपने प्रेमी को घर में साथ रखने की मांग की और कहा कि वो घर की देखरेख में भी मदद करेगा। राम गोविंद ने महिला की इस मांग का विरोध किया और वो घर से बाहर चला गया।

पति के मना करने पर महिला चढ़ी खंभे पर

महिला के प्रेमी के बारे जब उसके पति को पता चला तो पति ने इसके विरोध क‌िया। पति के विरोध करने पर महिला खंभे पर चढ़ गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस और बिजली दोनों विभागों की टीमों को घटनास्थल पर भेजा। एहतियात के तौर पर बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई थी और उसे बिजली के खंभे से नीचे उतारने का प्रयास किया गया। महिला से धैर्यपूर्वक बातचीत के बाद खंभे से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Visited 6 times, 6 visit(s) today

Post Views: 23

Related Articles

Back to top button