IPL 2024: ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

IPL 2024: ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना

पंत पर मंडराया बैन का खतरा!

स्लो ओवर रेट के नियम के मुताबिक, पहली बार ये गलती किए जाने पर कप्तान पर सिर्फ 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। अगर सीजन में दूसरी बार ये गलती होगी है तो कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगता है। टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाता है। वहीं, तीसरी बार यह गलती करने पर कप्तान पर 30 लाख रुपये के साथ एक मैच का बैन लगाया जाता है, इसके साथ ही टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया जाता है। ऐसे में पंत इस सीजन में दो बार ये गलती कर चुके हैं, अगर वह एक बार और स्लो ओवर रेट में फंसते हैं तो उन पर 1 मैच का बैन लग सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स को रखना होगा ध्यान 

स्लो ओवर रेट नियम के तहत टीम को 90 मिनट में 20 ओवर खत्‍म करने होते हैं। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर डालने के लिए 2 घंटे का समय लिया था। वहीं, सीएसके के खिलाफ टीम तय समय से 3 ओवर पीछे चल रही थी।

KKR के खिलाफ मिली करारी हार 

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली की टीम का काफी बुरा हार देखने को मिला। इस मैच में दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 272 रन खर्च कर दिए। ये आईपीएल में किसी भी टीम के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, इस टारगेट के जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे। दिल्ली की टीम 166 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

Related Articles

Back to top button