State
CG प्रदेशभर में गर्मी की वजह से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव..निजी और शासकीय स्कूल के प्राचार्यों को आदेश जारी..

रायपुर। गर्मी के बढ़ते क्रम को देखते हुए प्रदेशभर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिसको लेकर स्कूली शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आदेश पर प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी की ओर आदेश जारी कर स्कूल के समय में बदलाव कर नये समय में स्कूल संचालित करने के लिए निजी और शासकीय स्कूल के प्राचार्यों को आदेश दिया है।








