national
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया ‘न्याय गीत’

नयी दिल्ली: नौ मार्च (ए) कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को ‘न्याय गीत’ जारी किया जिसमें पार्टी के ‘पांच न्याय स्तंभों’ और युवाओं के लिए दी गई ‘गारंटी’ का उल्लेख किया गया है।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने इस गीत का वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया।



