मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- डायल 112 की टीम ने फांसी के फंदे पर झूल रहे व्यक्ति की बचाई जान.. क्विक रिस्पॉन्स के लिए एसपी ने की प्रशंसा..








बिलासपुर। डायल 112 टीम ने फांसी पर लटके एक युवक को फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात्रि 3 बजे सूचना मिली कि मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए झूल गया है। सूचना मिलने पर तत्काल सिरगिट्टी ईगल वन घटना स्थल के लिये रवाना हुए और 10 मिनट के अंदर पहुंच कर डायल 112 गाड़ी के बोनट में चढ़ कर,आहत के फंदे को काट कर जान बचाया गया है। आहत के ऊपर पानी डालकर होश में लाया गया, होश में लाने के बात आहत को डायल 112 के वाहन में ले जाकर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डायल 112 के क्विक रिस्पॉन्स से एक व्यक्ति की जान बच गयी।

थाना सिरगिट्टी ईगल वन में आर. हरिशंकर चंद्रा क्रमांक 1410, और चालक अरुण कश्यप ड्यूटी पर मौजूद थे। इस सराहनीय कार्य के लिये डायल 112 में कार्यरत स्टॉफ को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा डायल 112 के दोनों कर्मचारीयो की प्रशंसा की गई तथा पृथक से उन्हें इस कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।






Related Articles

Back to top button