CG News: सुकमा में नक्सलियों की IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, हालत गंभीर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG News: सुकमा में नक्सलियों की IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, हालत गंभीर

सुकमा। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मिनपा गांव से लगे जंगल सुरक्षाबलों को टारगेट करने के लिए नक्सलियों के लगाई आईईडी
ब्लास्ट की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को मिनपा के पास नक्सलियों के द्वारा आईईडी लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीआरपीएफ कैंप मिनपा से कोबरा 206 सीआरपीएफ और जिला बल के जवान मौके के लिए रवाना हुए।

 

सर्चिंग के दौरान जंगल में अचानक IED ब्लास्ट हो गया।नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ कैंप मिनपा से कोबरा 206 सीआरपीएफ और जिला बल के जवान मौके के लिए रवाना किया गया है।

Related Articles

Back to top button