जिंदल उद्योग के एसएमएस-2 प्लांट में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

जिंदल उद्योग के एसएमएस-2 प्लांट में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत

रायगढ़ जिले में स्थित जिंदल उद्योग के एसएमएस-2 प्लांट से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां फर्नेस में ब्लास्ट हुआ और एक कर्मचारी जिंदा जल गया है। बताया जा रहा कि, हेवी लोडर ऑपरेटर वाहन में बैठे- बैठे गर्म लावा के चपेट में आया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जेएसपीएल पतरापाली के एसएमएस 2 प्लांट के फर्नेस में राते के करीब 3 बजे ब्लास्ट हुआ है। कर्मचारी चीनी लाल पटेल उम्र 47 वर्ष रोजाना की तरह नाईट शिफ्ट में था। एसएमएस -2 प्लांट के फर्नेस में हेवी लोडर वाहन से कच्चा माल डाल रहा था, उसी दौरान गाडी में बैठे-बैठे गर्म लावा के चपेट में आ गया।

आनन-फानन में प्लांट के कर्मचारियों ने इमरजेंसी अलार्म बजाई और इसकी सूचना प्रबंधन व अन्य रेस्क्यू टीम को दी। फायर कर्मचारियों ने घंटो रेस्क्यू कर चीनी लाल पटेल के शव को बाहर निकाला। इस हादसे से कंपनी में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाए। कर्मचारी के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button