कोल इंडिया का उत्पादन जुलाई में 13.4 प्रतिशत बढक़र 5.36 करोड़ टन हुआ  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

कोल इंडिया का उत्पादन जुलाई में 13.4 प्रतिशत बढक़र 5.36 करोड़ टन हुआ 

नयी दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बताया कि जुलाई 2023 में उसका कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 13.4 प्रतिशत बढक़र 5.36 करोड़ टन हो गया।सीआईएल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पिछले साल जुलाई में उसका कोयला उत्पादन 4.73 करोड़ टन था।कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जुलाई 2023 के दौरान उसका उत्पादन बढक़र 22.91 करोड़ टन हो गया, जो 2022 की इसी अवधि के 20.7 करोड़ टन की तुलना में 10.7 प्रतिशत अधिक है।

सीआईएल ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 78 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्षय़ रखा है। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 70.3 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारी सभी सहायक कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया कि सभी सहायक कंपनियों ने जुलाई 2023 तक अपने-अपने लक्षय़ को हासिल कर लिया है।

Related Articles

Back to top button